स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 21 अक्टूबर 2026। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना सदर बाजार, थाना अल्हागंज और थाना परशुरामपुरी की पुलिस टीमों ने की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है।
सदर बाजार पुलिस ने महेन्द्र सिंह को किया गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में महेन्द्र सिंह पुत्र होरीलाल, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी मोहल्ला तारीन जलालनगर, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी को संबंधित वाद संख्या 10/26, धारा 323/504 भादवि के तहत 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उसके घर के बाहर से पकड़ा गया।
अल्हागंज पुलिस ने श्याम सुन्दर को पकड़ा
थाना अल्हागंज पुलिस ने श्याम सुन्दर पुत्र रामकिशुन, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम साहबगंज, थाना अल्हागंज, शाहजहाँपुर को गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया। संबंधित वाद संख्या 1623/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी को 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजे उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।
परशुरामपुरी पुलिस की कार्रवाई
थाना परशुरामपुरी पुलिस टीम ने राजीव पुत्र शिवपाल सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम विलाह, थाना परशुरामपुरी, शाहजहाँपुर को न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया। आरोपी संबंधित वाद संख्या 3869/25 और मुकदमा अपराध संख्या 43/18, धारा 323/325 भादवि के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे उसके निवास से गिरफ्तार किया।
न्यायालय में किया जाएगा पेश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़


