ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️
प्रयागराज, 19 अक्टूबर 2026। प्रयागराज के कीडगंज थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन गोवंश, एक भैंस और पशुओं को ले जाने में इस्तेमाल किया जा रहा पिकअप वाहन बरामद किया है।
परेड ग्राउंड क्षेत्र में घेराबंदी कर गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में कीडगंज पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परेड ग्राउंड क्षेत्र में घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमजद पहलवान (55), मो. सद्दाम उर्फ मो. सैयद (21) और मो. तौफीक (39) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र के तेन्दुई गांव के निवासी हैं।
पिकअप वाहन समेत पशु बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन संख्या UP 70 JT 9741 बरामद किया। पुलिस के अनुसार, वाहन में गोवंशों को लादकर ले जाया जा रहा था। बरामदगी में तीन गोवंश और एक भैंस शामिल हैं।
संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस मामले में कीडगंज थाने में मुकदमा संख्या 158/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5(क)(1)/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक गंगाराम सोनकर, हेड कांस्टेबल अखिलेश, कांस्टेबल विपिन कुमार, रिजर्व कांस्टेबल जैस कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
नोट: आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
