उन्नाव में 28 नवंबर से सजेगा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज करेंगे कथा वाचन

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव। जनपद के रामलीला मैदान (साकेत धाम) में आगामी 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में विश्वविख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

कार्यक्रम के आयोजक सदर विधायक पंकज गुप्ता रहेंगे। सात दिवसीय इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह की उम्मीद है। कथा के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रसंगों को सुनने का अवसर मिलेगा।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post