जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ, 3 नवंबर 2026। काकोरी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्वेश पुत्र कल्लू (करीब 35 वर्ष), निवासी बाबाखेड़ा मजरा हलुवापुर, थाना काकोरी, लखनऊ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना वजीरगंज में वर्ष 2009 में मुकदमा संख्या 240/09, धारा 420, 467 और 471 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज था।
इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, लखनऊ की अदालत से वाद संख्या 710/869/29 के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। आरोपी के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर गिरफ्तारी अधिपत्र जारी हुआ। इसके अनुपालन में काकोरी पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे ग्राम बाबाखेड़ा स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राज कुमार यादव और आरक्षी अमित बाबू शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
