उन्नाव: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार और बाइक की जोरदार टक्कर; बाइक सवार युवक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर अचलगंज थाना क्षेत्र में कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार का नंबर UP 78 FB 1296 बताया जा रहा है, जो पुलिस विभाग की बताई जा रही है। वहीं मोटरसाइकिल का नंबर UP 77 AD 4777 है। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post