UP : राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में नशीले इंजेक्शन की ओवरडोज से न्यू हैदराबाद निवासी 18 वर्षीय मुस्कान निषाद की मौत हो गई। मां शांति निषाद ने इलाके में रहने वाले उसके दोस्त विवेक मौर्या पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया.. जिसके बाद विवेक को अरेस्ट कर लिया गया।
डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मुस्कान मूल रूप से बहराइच की हजूरपुर गांव की रहने वाली थी। यहां परिवार के साथ न्यू हैदराबाद में किराए के कमरे में पर रहती थी। मुस्कान की मां शांति ने बताया कि घर के पास रहने वाला विवेक मौर्या अपने साथ ले गया था।एसीपी विभूतिखंड अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मुस्कान बेंगलुरु में नौकरी करती थी। बेंगलुरु जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी। पूछताछ में आरोपित विवेक ने बताया कि मुस्कान ने उसे फोन कर बुलाया था। इसके बाद स्मैक में दवा मिलाकर इंजेक्शन खुद को और मुस्कान को लगाया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
#Lucknow #UttarPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments