शाहजहाँपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बाल अपचारी अभिरक्षा में


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

 थाना सदर बाजार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि बाल अपचारी ने वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के साथ ही 85 हजार रुपये भी साथ ले लिए थे।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट भी शामिल किया गया।

रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को अंबेडकर पार्क के पास से अभिरक्षा में लिया। इसके बाद उसे नियमानुसार शिशु गृह में रखा गया तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

👮‍♂️ पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक नरगेश कुमार
  • कांस्टेबल उज्ज्वल चौधरी

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post