UP : गोरखपुर के सहजनवां मे मकान में किराए पर रहने वाली बिहारी मजदूर की ढाई साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दो दरिंदो रामलगन व अयोध्या यादव को अरेस्ट किया है।
क्या था मामला...
बीती रात महिला अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ बैठी थी। इसी दौरान इसी मकान मे साथ में रहने वाले किरायेदार रामलगन और अयोध्या यादव आए और मोटर चलाकर पानी लाने को कहा। दोनों ने बच्ची को संभालने की बात कहते हुए उसे गोद में ले लिया।
मां के जाते ही दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर मां दौड़ी आई। उसने शोर मचाया तो साथ में रहने वाली अन्य महिलाएं भी आ गईं। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। डॉक्टर ने बच्ची को एडमिट किया। पुलिस ने दोनों वहशी अरेस्ट कर लिए है।
#Gorakhpur #UttarPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments