Breaking News

हरदोई मे भिड़े 2 पक्ष.. मोबाइल पर स्टेटस लगाने पर हुआ विवाद.. पथराव के बाद फायरिंग का वीडियो वायरल


UP : हरदोई में कुछ लड़कों के दो गुटों में मामूली बातों को लेकर हुई जंग पत्थर बाज़ी के बाद फायरिंग तक पहुंच गई। इस मामले में कुछ लड़कों का पथराव और फायरिंग करते वीडियो भी वायरल हो गया।इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह युवकों हर्ष, आकाश, शकील गाजी, अब्बास, नौशाद, श्यामा पर FIR दर्ज की है।

हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल पुरवा से सटे झबरा पुरवा की वीडियो वायरल होने के बाद झबरा पुरवा के रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

स्टेटस लगाने पर हुआ विवाद..

दीपक राणा द्वारा मोबाइल पर विवादित स्टेटस लगाने पर दोनों पक्षो मे विवाद हुआ था। एक पक्ष ने पहले दीपक को पीटा। पुलिस में शिकायत हुई तो फिर हमला कर दिया। पड़ोसी हर्ष, आकाश, शकील गाजी, अब्बास, नौशाद, श्यामा पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

#Hardoi #UP

Post a Comment

0 Comments