अदालत मे साबित करना होगा धर्म परिवर्तन के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई.. नाबालिग बच्चो के धर्म परिवर्तन को भी अवैध बताया
पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने समन जारी किया गया है। कोर्ट ने सीमा हैदर, सचिन मीणा सहित शादी कराने वाले पंडित को समन जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।
पानीपत के अधिवक्ता मोमिन मलिक की ओर मामले में याचिका दायर की गई थी। मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा और सचिन मीणा की हाल में मनाई गई शादी की सालगिरह को अदालत में चुनौती दी गई है। इस कार्यक्रम में जो लोग शामिल हुए हैं, उनको भी मामले में पक्षकार बनाया गया है। अदालत में शादी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, धर्म परिवर्तन आदि को अदालत में चुनौती दी है। अधिवक्ता के मुताबिक सीमा को अदालत में यह साबित करना होगा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कब किया? इसके अलावा नाबालिग बच्चों का धर्म भी इस प्रकार नहीं बदला जा सकता है। जिन लोगों को समन जारी किया है, उन्हें सुनवाई की तारीख को अदालत में हाजिर होना है।
#Seemahaider #pakistanibhabhi
"प्रधान सम्पादक मो शोएब"✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments