शूटिंग के लिए दून से बहादुरगढ़ आया था युगल
हत्या - आत्महत्या मे उलझा मामला... हत्या के बाद लाशें फेंकने का शक.. पुलिस जांच मे जुटी
HR : हरियाणा के बहादुरगढ़ में 7वीं मंजिल से गिरकर यूट्यूबर गर्वित और नंदिनी की मौत हो गई। दोनों डेढ़ महीने से देहरादून से आकर यहां लिव-इन में रह रहे थे। सुसाइड करने की आशंका है।दोनों यूट्यूब पर चैनल चलाते थे,जिसके लिए वो शॉर्ट फिल्म और रील्स बनाते थे। कुछ दिन पहले दोनों अपनी टीम के साथ देहरादून से बहादुरगढ़ आए थे। यहां उन्होंने रुहिल रेजीडेंसी की सातवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 701 किराए पर लिया।
बहस के बाद हुई घटना...
देर रात शूट के बाद दोनों जब घर आए तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। जिसके बाद ये हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
मौत की सही वजहों का पता नहीं...
जांच अधिकारी जगबीर के मुताबिक " दोनों सातवीं मंजिल से खुद कूदे हैं या किसे ने उनको धक्का दिया है. ये भी हो सकता है कि मारने के बाद दोनों को सातवीं मंजिल से फेंका गया हो"... PM के बाद ही खुलासा होगा।
#GarvitNandini
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments