पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और हसन से निर्वाचित सांसद प्रज्वल रेवन्ना के जर्मनी भागने की पुष्टि हो गई है। रेवन्ना सुबह 3.35 बजे लुफ्थांसा एयरलाइंस से बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए निकल गया था। ये सीधी उड़ान थी और बताया जा रहा है जर्मनी होते हुए यूरोप के किसी अन्य शहर में जा छिपा ।
1000 अश्लील वीडियो..2700 से ज्यादा विक्टिम..
MP रेवन्ना के करीब एक हजार से भी ज्यादा पोर्न क्लिपिंग वायरल हैं। कई वीडियो में बलपूर्वक हर उम्र की महिलाओं का शारीरिक शोषण करते रिकॉर्डिंग हैं। करीब 200 से अधिक ऐसी भयानक रिकॉर्डिंग हैं जिसने कर्नाटक में तहलका मचा दिया है। घर में काम करने वाली मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाएं हैं जिनका जबरन यौन शोषण करते रिकॉर्डिंग है। सूत्रों का कहना है रिकॉर्डिंग देखकर लगता है रेवन्ना खुद ही शायद ये सब रिकॉर्ड करता था। फिलहाल SIT जांच शुरू हो चुकी है।
SIT बनते ही फरारी...
कर्नाटक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जांच में जुट गई है लेकिन उसके पहले रेवान्ना विदेश भागने में कामयाब हो गया। SIT उसके प्रत्यर्पण की तैयारी कर रही है ताकि भारत वापिस लाकर इस मामले की जांच पूरी की जा सके।
#TamilNadu
#Bignews | Prajwal Revanna
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments