तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले के कृष्णापुरम में पिता-पुत्र के रिश्ते शर्मसार हो गए। अपने ही सगे बेटे ने बुजुर्ग पिता को बुरी तरह पीटा। पिटाई का सदमा बुजुर्ग पिता सहन नहीं कर पाया.. अस्पताल मे उसे हार्ट अटैक हुआ और बुजुर्ग की मौत हो गई।
जाने क्या था पूरा मामला....
चिडवेल नाम के एक शख्स की चावल मिल है। बेटा शक्तिवेल चावल मिल को अपने नाम कराना चाहता था। इसी बात को लेकर शक्तिवेल ने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण चिडवेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ और उन्हें घर लाया गया। लेकिन इसी महीने की 18 तारीख को घर पर ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हालांकि, मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शक्तिवेल को हिरासत में ले लिया है। बेटे द्वारा पिता को पीटे जाने का सदमा बुजुर्ग बाप सहन नहीं कर पाया और दुनिया को अलविदा कह गया।
#TamilNadu
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments