प्रधान सम्पादक मो शोएब ✍️
UP के मुज़फ्फरनगर में शादी के 35 दिन बाद ही नवविवाहिता दहेज की वेदी पर चढ़ गई। युवती के परिवार का आरोप है की नवविवाहिता रिया को उसके ससुरालजनों ने जहर देकर मार डाला। यह आरोप लगाकर FIR दर्ज कराते हुए मेरठ के बहसूमा निवासी शोकेंद्र ने बताया की उसकी बेटी रिया का विवाह मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर मिल निवासी प्रियांशु संग हुआ था। विवाह के बाद रिया पर ज़ेवर चोरी का आरोप भी लगा था। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के रिश्ते तल्ख़ हो गए थे। अब विवाहिता की जहर के असर से मौत हो गई। युवक पक्ष ने सुसाइड की बात कही। वही लड़की के परिवार ने दहेज़ हत्या का आरोप लगाया। @muzafarnagarpol
#UttarPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments