Breaking News

जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता हेतु विशेष अभियान के तहत 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के नोडल अधिकारी के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नामित किया गया है। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।

निर्देशानुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान पर तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।


दिनांक 24 अप्रैल 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस पहल के माध्यम से शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शाहजहाँपुर पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेगी, दोनों पक्षों से बातचीत कर फीडबैक लेगी तथा संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करेगी।

पुलिस विभाग का यह प्रयास जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments