पति को फंसाने के लिए बॉयफ्रेंड संग मिलकर रची थी एसिड अटैक की झूठी कहानी, युवती सहित तीन अरेस्ट.. पति को with फैमिली जेल भिजवाकर BF संग 7 फेरे लेने का था प्लान
गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खुद पर एसिड अटैक का झूठा दावा करने वाली युवती प्रियंका और उसके 2 साथियों पुलकित व अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलकित उसका BF है।नगर जोन की नंदग्राम पुलिस ने 21 अगस्त को महिला द्वारा किए गए एसिड अटैक के झूठे मामले का खुलासा किया है।महिला ने आरोप लगाया था कि उसके ऊपर किसी व्यक्ति ने एसिड फेंका है और इसके लिए उसने अपने ससुराल वालों और सोसायटी निवासियों पर आरोप लगाया था।
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य स्रोतों से जानकारी मिली कि महिला का अपने पति और ससुराल वालों के साथ एक साल से विवाद चल रहा था। इस कारण उसने अपने पुरुष मित्र पुलकित त्यागी और पूर्व परिचित अंकित के साथ मिलकर खुद पर एसिड फेंकने की साजिश रची। उसने अपने पति, ससुराल वालों, पुलकित की पत्नी, भाई, जीजा, और बहन को भी एफआईआर में नामित कर दिया. ताकि पुलकित और उसके बीच शादी की राह साफ हो सके।
28 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में वादी प्रियंका, उसके BF पुलकित त्यागी व अंकित को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद विवाद शुरू हो गए। 2024 में पुलकित से उसकी मुलाकात हुई और दोनों ने तुरंत ही शादी करने का फैसला किया।इस साजिश के तहत उन्होंने मालीवाड़ा चौक से एसिड खरीदा और फिर खुद पर एसिड फेंकने का नाटक किया। पुलिस ने एसिड की खाली बोतल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल बरामद की है। #UttarPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments