MP में ग्वालियर के कम्पू में शादीशुदा व 2 बच्चो के पिता संजय गुर्जर के इश्क में अपना धर्म व परिवार छोड़कर घर बसाने का सपना देखने वाली परवीन खान को इस बेमेल इश्क की सजा मौत मिली। लड़की के परिवार का आरोप है की परवीन के सामने संजय गुर्जर ने खुद को कुंवारा बताया था। संजय शादी करने के नाम पर 3 साल तक परवीन खान का शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन जब परवीन ने शादी के लिए दबाव डाला तो संजय ने कहा कि वो शादीशुदा है। शादी नहीं कर सकता?
परवीन के भाई सानू खान ने बताया कि संजय ने उसकी बहन को बात करने के लिए गोहद बुलाया था, जहां परवीन के साथ मारपीट की गई और जबरन जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। मरने से पहले लड़की ने फोन भी किया था,जिसमे वह बता रही है.. मुझे जबरदस्ती जहर खिला दिया है। उन्होंने रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कल जेएएच में युवती को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, मामले की जांच की जा रही है।
#TrueStory #MadhyaPradesh
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments