जनपद मेरठ ब्यूरो रिपोर्ट तशरीफ़ अली हस्तिनापुर :
शनिवार 16 नवम्बर 2024 को ब्लॉक संसाधन केंद्र हस्तिनापुर पर चल रहे समेकित शिक्षा के अंतर्गत नोडल शिक्षकों हेतु 05 दिवसीय समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में टी०ओ०टी०अर्जित कुमार,दीपक कुमार एवं मनोज कुमार जी के द्वारा 21 दिव्यांगताओं के साथ साथ उनके चिन्हांकन एवं नामांकन के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हस्तिनापुर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री कमलराज जी के द्वारा अपने प्रेरणाबोधक संबोधन के द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण में कुल 50 नोडल टीचर्स के द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 05 दिन तक दिव्यांगता एवं दिव्यांग बच्चो को समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने हेतु नई नई तकनीकों को सीखाया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.आर.सी.हस्तिनापुर स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments