![]() |
| मृतका की फाइल फोटो |
ब्यूरो रिपोर्ट शशांक मिश्रा
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के भरोसा गांव स्थित दिघिया रोड पर गंगा मैरिज लॉन के पास नई कॉलोनी में नीलम देवी पत्नी अजीत कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी चंदोई हार कछौना जनपद हरदोई ने भरोसा निवासी अपनी ननद सरिता देवी पत्नी सुनील के घर पर लगभग 3 बजे दरवाजे के एंगेल में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पूछताछ में पता चला कि नीलम की 16 मई 2024 को शादी हुई थी। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी तो अपनी ननद सरिता के घर रहकर इलाज करवा रही थी।आज शाम को अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments