माछरा मेरठ तशरीफ़ अली मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को जनपद मेरठ मे माछरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024 25 की परीक्षाएं शुरू कराई गई। प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज परीक्षाओं में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की लिखित परीक्षाएं कराई गई। अमरीश शर्मा व चारू शर्मा के द्वारा दी जानकारी में बताया कि माछरा ब्लॉक के अंतर्गत 70 स्कूल है। जिनमें प्राथमिक स्कूलो मे 5402 छात्र पंजीकृत हैं। और उच्च प्राथमिक स्कूलो में 2071 बच्चे पंजीकृत है। इसके सापेक्ष लगभग शत प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया है। वही एजुकेटर शिवकेश तिवारी व प्रमोद कुमार ने मेघराजपुर भाटीपुरा कासमपुर व बहरोड़ा आदि स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की परीक्षाएं कराई। इस दौरान प्रेमचंद तशरीफ़ अली उमेश कुमार संजय कुमार पवन कुमार नसीम खातून सुदीप कुमार रामकिशन मो आरिफ आदि मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments