जनपद मेरठ तशरीफ़ अली बृहस्पतिवार 05 दिसंबर 2024 को नगर संसाधन केंद्र, मवाना नगर पर बेसिक शिक्षा विभाग में समेकित शिक्षा के अंतर्गत पी.एम. श्री परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा चौधरी व खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री त्रिवेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया।
संपूर्ण कैंप जिला समन्वयक प्रभारी भूपेन्द्र सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।
असेसमेंट कैंप डॉक्टर्स की टीम जिसमें ए०सी०एम०ओ० डॉ एस०पी० सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुभाष, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अजय शर्मा, क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट डॉ विभा नागर द्वारा बच्चों की सघन जांच की गई।
कैंप में 46 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। दिव्यांग बच्चों के 07 (01 पीएम श्री एवं 06 समग्र) UDID कार्ड बनाए गए। 18 रेफर किए गए एवम 21 रिजेक्ट किए गए।
कैंप को सफल बनाने में विशेष शिक्षको में मनोज वशिष्ठ,अर्जित कुमार, एवं राजीव नेहरा जी के साथ-साथ यू०आर०सी० स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments