मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उस वक्त हमला किया जब वह अपने घर में सो रहे थे. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. अभी तक उनसे जुड़ी जो भी जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सैफ अली खान को कुछ जगहों पर गहरी चोटें आई हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सैफ अली खान पर रात दो बजे हमला हुआ था. उस दौरान वह अपने बांद्रा वाले घर में ही थे. हमले की सूचना मिलने के बाद तुरंत उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है.
डॉक्टरों ने क्या बताई हालत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लीलावती अस्पताल में डॉक्टर्स की विशेष टीम देख रही है.अभी तक जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक उन्हें पांच से छह जगहों पर चोटें आई हैं. इन चोटों में से दो चोटें सबसे ज्यादा गहरी हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी में भी चोट आई है. उनके इलाज में प्लास्टिक सर्जन की टीम भी काम कर रही है. कहा जा रहा है कि ये चोटें उस वक्त आई हैं जब वह हमलावर से जूझ रहे होंगे.
हमले के समय अकेले थे सैफ अली खान
बताया जा रहा है कि ये हमला जिस समय हुआ है उस समय सैफ अली खान अकेले थे. उनके आसपास उनके बॉडीगार्ड भी नहीं थे. अकेले होने के कारण उन्हें ज्यादा चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments