स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 22 जुलाई। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष पांडेय एवं करन शर्मा द्वारा बुधवार को स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में युवा पंजीकरण अभियान संचालित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए माय भारत पोर्टल से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष पांडेय ने विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल की उपयोगिता एवं विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल से जुड़कर युवा संसद कार्यक्रम, अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम, पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम सहित विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने निबंध, भाषण, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों की भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि माय भारत के माध्यम से युवाओं को अपने प्रदेश की संस्कृति को जानने, उसे संरक्षित करने तथा देश के अन्य राज्यों की सांस्कृतिक विविधता से परिचित होने का अवसर प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में माय भारत पोर्टल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने माय भारत अभियान के प्रति उत्साह दिखाते हुए पंजीकरण में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments