विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ, 06 फरवरी 2025। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द में आयोजित अनीमिया और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर के अवसर पर 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
90% से अधिक अंक लाने वाले 10 मेधावियों को लैपटॉप और 75% से 86.76% तक अंक प्राप्त करने वाले 10 मेधावियों को साइकिल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “मेधावियों का सम्मान समाज में ज्ञान, परिश्रम और प्रेरणा की संस्कृति को बढ़ावा देता है। डिजिटल युग में युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना जरूरी है।”
स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में दी गई जरूरी जानकारी
कार्यक्रम का आयोजन सर्वजन हिताय संरक्षण समिति और विद्यालय परिवार द्वारा किया गया था। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को अनीमिया और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. सुशील त्रिपाठी (आयुर्वेद), डॉ. अफसाना बेगम (यूनानी), डॉ. राणा सिंह, और डॉ. अनूप सिंह को भी सम्मानित किया।
लैपटॉप प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएँ
1. रितेश यादव (96.8%)
2. सार्थक सिंह (95.6%)
3. काजल पाल (94%)
4. ऋति अंकुश तिवारी (93.8%)
5. अदिति पाल (93.16%)
6. अंबिका थारु (93%)
7. प्रगति छेत्री (93%)
8. सौम्या रावत (92.66%)
9. दिव्यांशी चौधरी (91.8%)
10. प्रांजल कुमार (91.4%)
साइकिल प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएँ
1. सोम्या (86.76%)
2. आरुषि सिंह (83.4%)
3. सान्या गाजी (83.16%)
4. प्रिया त्रिवेदी (79.8%)
5. सुलोचना गुप्ता (79%)
6. नेहा गुप्ता (78%)
7. ममता (77.83%)
8. रुद्राक्षी चौरसिया (77.16%)
9. सुहानी राठौर (77%)
10. प्रिया (75%)
चाय पर चर्चा: धावाहार में विधायक ने सुनीं स्थानीय समस्याएँ
कार्यक्रम के बाद धावाहार स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश यादव के आवास पर आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय धावाहार की बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस दौरान केडी पब्लिक स्कूल सेवई और बीआर पब्लिक स्कूल ग्राम टनटहा के प्रबंधकों को 2-2 लैपटॉप भी प्रदान किए।
उपस्थित गणमान्य लोग
इस अवसर पर गणेश प्रसाद यादव, बोधराम यादव, अमर सिंह, आलोक यादव, राम सुरेश सिंह यादव, मंजू यादव, ओपी यादव, शिवमूर्ति यादव, सरस्वती यादव, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments