Hot Posts

6/recent/ticker-posts

"अवैध बांग्लादेशियों के त्वरित निर्वासन के लिए विशेष इकाई जरूरी: डॉ. राजेश्वर सिंह"

विशेष संवाददाता लखनऊ 

लखनऊ। देशभर में अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर चल रही बहस के बीच सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल उनके मूल देश बांग्लादेश निर्वासित करने के लिए एक विशेष इकाई का गठन किया जाए।

राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने पत्र में कहा कि अवैध बांग्लादेशी नागरिक न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। इन प्रवासियों के संगठित अपराधों में शामिल होने के प्रमाण मिलने के बाद राज्य में उनकी उपस्थिति को अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने बताया कि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की संलिप्तता आतंकवाद, मानव तस्करी और अवैध व्यापार जैसी गंभीर गतिविधियों में पाई गई है।

ताजा घटनाओं का जिक्र

डॉ. सिंह ने हाल की घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 4 और 5 फरवरी को पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में बांग्लादेशी नागरिकों ने डकैती की योजना बनाई और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमला किया। इसके अलावा, मुंबई में एक फिल्म अभिनेता के घर में घुसपैठ कर हमला करने की घटना भी सामने आई। इसी तरह, लखनऊ में नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला भी अवैध बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा किया गया।

अन्य राज्यों के उदाहरण

विधायक ने दिल्ली पुलिस और असम सरकार के हालिया कदमों का भी हवाला दिया। उन्होंने लिखा कि दिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया है, जबकि असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 63 अवैध बांग्लादेशियों को 2 सप्ताह के भीतर देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। डॉ. सिंह ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी अवैध अप्रवासियों को गंभीर अपराधी मानते हुए निरंतर उनके मूल देश भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री से विशेष इकाई गठित करने की अपील

आने वाले समय में जनसांख्यिकी असंतुलन, संसाधनों पर बढ़ते दबाव और कानून व्यवस्था की चुनौतियों की आशंका जताते हुए डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और त्वरित निर्वासन के लिए एक विशेष इकाई गठित की जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान की नियमित निगरानी और प्रगति की रिपोर्ट तैयार करना भी आवश्यक है, ताकि प्रदेशवासियों का जीवन सुरक्षित और संरक्षित रहे।

विधायक का बयान:

"अवैध बांग्लादेशी नागरिकों का प्रदेश में रहना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि जनसांख्यिकी संतुलन और सामाजिक सौहार्द्र के लिए भी एक बड़ा खतरा है। इनका त्वरित निर्वासन करना अनिवार्य है। प्रदेश सरकार को इस दिशा में तुरंत कदम उठाना चाहिए।


Post a Comment

0 Comments