Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: विधवा महिला के साथ दरिंदगी, होंठ काटकर फरार हुए आरोपी

तीन युवकों ने घर में घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत मे।

ब्यूरो रिपोर्ट अमित गुप्ता सीतापुर बिसवां ✍️ 

सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात तीन युवकों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि बर्बरता की हद पार करते हुए महिला के होंठ तक काट दिए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी आरिफ, किताबू और कादिर ने रात के समय महिला के घर में घुसकर उसे बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक अटारिया प्रकाश कुमार।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही मानपुर, बिसवा और अटरिया थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में पीड़िता को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवा ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात

अपर पुलिस अधीक्षक अटरिया प्रकाश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरिफ, किताबू और कादिर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

स्थिति पर प्रशासन की नजर

पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं।


Post a Comment

0 Comments