ब्यूरो रिपोर्ट अमित गुप्ता ✍️
बिसवां। दिल्ली विधानसभा और अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न बिसवां नगर के बड़े चौराहे पर मनाया गया। नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की खुशी साझा की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की लोक कल्याणकारी और विकासपरक नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भविष्य में पार्टी के जनसेवा कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments