विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ, 18 फरवरी 2025 – भारतीय किसान मजदूर यूनियन दसहरी संगठन ने बसंत कुंज योजना निवासी श्री सुरज राजपूत को जनपद लखनऊ का नगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) नियुक्त किया है। श्री सुरज राजपूत, स्वर्गीय फूलचंद जी के सुपुत्र हैं और किसानों के हितों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उनकी इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों के न्याय एवं समानता के लिए संघर्ष को और अधिक बल मिलेगा। संगठन का पूर्ण विश्वास है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दसहरी संगठन के वरिष्ठ नेता मनीष यादव (दसहरी) ने कहा, "श्री सुरज राजपूत जी की नियुक्ति संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि वे किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"मनीष यादव (दसहरी)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments