संवाददाता राजन भारती लखनऊ
लखनऊ: सरोजनीनगर ग्राम कलिया खेड़ा, बुधवार, 26 फरवर ग्राम कलिया खेड़ा में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ एवं भक्ति भजनों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भजनों की मधुर धुन पर भाव-विभोर होकर भगवान की आराधना में लीन नजर आए।
इस आयोजन के आयोजक सत्यपाल सिंह जी ने श्रद्धालुओं की सेवा में विशेष योगदान दिया। ग्रामवासियों ने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
गाँव के बुजुर्गों और युवाओं ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, जिससे क्षेत्र में आपसी प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments