योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। थाना खुटार पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं अन्य आपराधिक मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में की गई।
30 मार्च 2025 को थाना खुटार प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुवायां रोड, खंडसारी चीनी मिल के पास से मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरुद्ध मु०अ०सं० 132/2025 धारा 85/108 BNS एवं दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।
रजनीश पुत्र छोटेलाल के खिलाफ दर्ज मामले:
छोटेलाल पुत्र मिढई के खिलाफ दर्ज मामले:
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments