प्रधान संपादक मो शोएब की रिपोर्ट ✍️
लखनऊ, 25 मार्च 2025: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पान खेड़ा निवासी रोहित राजपूत और मनोज राजपूत के साथ हुई नृशंस घटना को अत्यंत अमानवीय और हृदय विदारक बताया। उन्होंने आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से आहत हैं और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए तत्पर हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
बच्चों की शिक्षा और रोजगार की जिम्मेदारी ली
विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवारों के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाया जाएगा और युवाओं को नौकरी एवं स्वरोजगार के अवसर दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
आरोपियों की गिरफ्तारी, कठोर कार्रवाई के निर्देश
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कठोरतम दंड दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, शिव बक्श सिंह, ग्राम प्रधान रामनरेश राजपूत, शक्ति केंद्र संयोजक राजू राजपूत, पार्षद लवकुश रावत एवं केएन सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, मंडल मंत्री धर्मवीर यादव, राजकुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाठक, मंडल उपाध्यक्ष श्याम मनोहर लोधी, जगन्नाथ लोधी, फूलन देवी, राजेश सिंह, शंकरी, संजीव मिश्रा समेत अन्य भाजपा नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सरोजनीनगर में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
0 Comments