संवाददाता बिजनौर
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एकतरफा प्यार का दर्दनाक अंजाम सामने आया, जहां 24 वर्षीय भावना शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। भावना की शादी अगले सप्ताह 1 मई को तय थी। वह सोमवार को अपने पिता और बहन के साथ शादी की खरीदारी के लिए मार्केट जा रही थी, तभी यह दिल दहला देने वाली वारदात हो गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक शिवान भावना से एकतरफा प्रेम करता था और कई बार उसे परेशान भी कर चुका था। सोमवार को जैसे ही भावना बाजार पहुंची, शिवान ने वहां पहुंचकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के तुरंत बाद आरोपी शिवान खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भावना की शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments