योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 03 अप्रैल 2025 – जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलवार लंबित वादों की समीक्षा करते हुए उप जिलाधिकारी और तहसीलदारों को तीन से पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी वाद को दर्ज करने में अनावश्यक देरी होती है, तो संबंधित तहसीलदार और नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राशिद अली, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments