योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर स्वयं सड़कों पर उतर आए। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ मिलकर थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस पैदल गश्त के दौरान एसपी ने मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आम नागरिकों को निडर वातावरण देने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे कानून का पालन करें और पुलिस को सहयोग प्रदान करें।
त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ने और असामाजिक तत्वों की सक्रियता की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शाहजहांपुर पुलिस ने यह कदम उठाया है। पैदल गश्त से एक ओर जहां पुलिस की सक्रियता का संदेश गया, वहीं आमजन में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments