योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी क्षमताओं में विस्तार किया गया। तीन नए कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को टैबलेट एवं उप निरीक्षकों को मोबाइल फोन वितरित किए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर तथा क्षेत्राधिकारी लाइन भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पुलिसिंग में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। यह पहल जनपद में कानून के समुचित पालन और नागरिकों को बेहतर सेवा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments