शशांक मिश्रा की रिपोर्ट, लखनऊ
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को लखनऊ नगर निगम की सहायक कंपनी लायन इनवायरों लखनऊ की आईईसी टीम द्वारा आलमबाग बस स्टैंड क्षेत्र में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश देना रहा।
रैली के दौरान स्वच्छता संबंधी नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में लायन इनवायरों लखनऊ के आईईसी हेड प्रवीण कुमार सिंह, जोन 5 के जोनल इंचार्ज राहुल मौर्य सहित आईईसी टीम के सदस्य रजत सिंह, मोहम्मद शाहबाज, शालिनी शुक्ला, शशि कला, प्रीति यादव, सुषमा मिश्रा एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि साफ-सफाई केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक आदत बननी चाहिए। टीम ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें और कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें।
इस अभियान ने स्थानीय नागरिकों में सकारात्मक संदेश पहुंचाया और स्वच्छ लखनऊ की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments