योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 02 अप्रैल 2025। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन में किया गया, जहां पांच मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से एक दंपति को सफल समझौते के बाद विदा किया गया।
थाना सिंधौली क्षेत्र के एक दंपति, जिनकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी, के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मामले को परिवार परामर्श केंद्र में लाया गया, जहां दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता कराई गई।
केंद्र में मौजूद अधिकारियों ने दोनों को समझाया, जिसके बाद पति-पत्नी आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इस तरह, समझौते के बाद उन्हें परिवार परामर्श केंद्र से खुशी-खुशी विदा किया गया।
इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीमती मधु यादव, महिला हेड कांस्टेबल पूनम मिश्रा, महिला आरक्षी मोनिका, महिला आरक्षी करुणा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
परिवार परामर्श केंद्र का यह प्रयास समाज में वैवाहिक संबंधों को सुधारने और टूटते परिवारों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments