योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 21 अप्रैल।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मु0अ0सं0 121/2025 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना कलान प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को ग्राम रोहन नगला निवासी अशोक कुमार पुत्र रमेश (उम्र 22 वर्ष) एवं रमेश पुत्र मेवाराम (उम्र 43 वर्ष) को उनके घर से प्रातः 11:30 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध थाना कलान में उपरोक्त धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे –
थाना कलान पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद द्वारा टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments