योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई।
परेड के दौरान पीआरवी-112 वाहनों का निरीक्षण भी किया गया। उपकरणों के रखरखाव के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड के उपरांत एसपी द्विवेदी ने क्वार्टर गार्ड, लाइब्रेरी, कैंटीन, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय, आटा चक्की, बार्बर शॉप व पुलिस बैरकों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव हेतु समय-समय पर फॉगिंग, एंटी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के भी आदेश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments