योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
तिलहर (शाहजहांपुर), 16 अप्रैल।
थाना तिलहर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए वांछित अभियुक्त अकरम उर्फ अन्ने वाला को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत की गई।
थाना तिलहर में पंजीकृत मु.अ.सं. 172/25 धारा 109(1), 115(2), 352 बी.एन.एस. व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित चल रहे अकरम को पुलिस ने 15 अप्रैल 2025 को शाम करीब 4:35 बजे मुखबिर की सूचना पर सरयू पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पंजीकृत आपराधिक मुकदमे:
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस की इस कार्यवाही को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments