रिपोर्ट: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जनपद के प्रसिद्ध हनुमत धाम पर हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हनुमत धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ सभी कार्यक्रमों में भागीदारी की।
हनुमत धाम परिसर में अखंड रामायण पाठ, भंडारा, भजन संध्या जैसे धार्मिक आयोजनों का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, जिलाधिकारी शाहजहांपुर, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण में डूबकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे आयोजन में अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने हनुमान जयंती के भव्य आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments