योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
तिलहर (शाहजहांपुर)। जनपद शाहजहांपुर की तिलहर पुलिस ने एक बार फिर अवैध असलहे की धरपकड़ में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाबूपुर खुर्द उर्फ नगरिया निवासी एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती भंवरे दीक्षा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तिलहर सुश्री ज्योति यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध निरोधक अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी 12 अप्रैल को रात 8:58 बजे लखोहा जाने वाले कच्चे रास्ते से की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील (27 वर्ष) पुत्र इतवारी लाल निवासी बाबूपुर खुर्द उर्फ नगरिया, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .12 बोर और दो अदद जिंदा कारतूस .12 बोर बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 178/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। गौरतलब है कि आरोपी पूर्व में भी मुकदमा संख्या 516/24, धारा 60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments