संवाददाता शशांक मिश्रा, लखनऊ
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ की सहायक कंपनी लायन एनवायरो लखनऊ और यूनीक इंडियन फाउंडेशन ट्रस्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 13 अप्रैल 2025 को गोमती नगर स्थित कुड़िया घाट पर व्यापक गोमती स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत कुड़िया घाट के समस्त तटों की सफाई की गई। इस दौरान घाटों पर फैली गंदगी और प्लास्टिक कचरे को हटाने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
स्वच्छता अभियान का नेतृत्व लायन एनवायरो लखनऊ के जोन 2 के प्रोजेक्ट मैनेजर बृजेश मिश्रा और आईईसी हेड प्रवीण कुमार सिंह ने किया। साथ ही यूनिक इंडियन फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष आयुष राठौर व उनकी टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अभियान में आईईसी टीम के सदस्य रजत सिंह, शालिनी शुक्ला, सुषमा मिश्रा, शशिकला, प्रीति यादव, मोहम्मद शहजाद समेत कई स्वच्छताकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की।
अभियान का उद्देश्य न केवल घाटों की सफाई करना था, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की शुद्धता और सामूहिक स्वच्छता की जिम्मेदारी के प्रति भी प्रेरित करना रहा। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान कर घाटों को स्वच्छ और सुंदर रूप प्रदान किया।
संस्था द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाने की बात कही गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments