योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौवध अधिनियम के तहत वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में, थाना रोजा की पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सीतापुर रोड स्थित टेढ़ी पुलिया के पास से दो वांछित अभियुक्तों को सुबह 11:40 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:
उक्त दोनों अभियुक्त मु.अ.सं. 215/2025, धारा 3/5 (क)/8, उत्तर प्रदेश गौवध अधिनियम-1955 के तहत वांछित थे। गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
थाना रोजा पुलिस की इस कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments