ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे में विशाल पुत्र रवि वर्मा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त पर गौरव कुमार वर्मा की सोने की चैन छीनने और मारपीट करने का आरोप था।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी पर मु0अ0सं0 128/2025 के तहत विशाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त ने 10 मई 2025 को गौरव कुमार वर्मा के क्लीनिक पर हमला कर उनकी सोने की चैन छीन ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 मई 2025 को विशाल को ग्राम नागरपाल पुल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से पीली धातु की चैन भी बरामद की गई, जिसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
विशाल पुत्र रवि वर्मा
निवासी: ग्राम देवकली, थाना सेहरामऊ दक्षिणी, शाहजहाँपुर
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 128/2025, धारा 333/115(2)/352/304(2)/317(2) भारतीय दंड संहिता
गिरफ्तारी स्थान, समय:
ग्राम नागरपाल पुल के पास, 11 मई 2025, समय 05:42 बजे
गिरफ्तारी टीम:
पुलिस का संदेश: ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और कानून को कोई भी चुनौती नहीं देने पाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments