ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 16 मई 2025। जनपद शाहजहांपुर की विभिन्न तहसीलों में नामिका (राजस्व) वकीलों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा-72 के अंतर्गत यह भर्ती की जाएगी।
रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है:
आवेदन की अंतिम तिथि – 24 मई 2025
जिलाधिकारी ने बताया कि इच्छुक अधिवक्ता दिनांक 24 मई 2025 तक संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
योग्य अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय से आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments