ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामी आरोपी छविराम को एक तमंचा 315 बोर व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कांट-कुरिया रोड स्थित गुरथना गांव से गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई, जिसका नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह कर रहे थे।
दिनांक 16 मार्च 2025 को ग्राम कादरदादपुर उर्फ लिन्थरा निवासी धनपाल ने थाना कांट पर दर्ज कराई तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई राजकुमार की पांच लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों व हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मु0अ0सं0 134/25 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/131/115(2)/352/351(3) BNS व 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पहले ही दो बाल अपचारियों व मुख्य आरोपी शिवराज को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि छविराम पुत्र जदुनाथ फरार चल रहा था। इस पर दिनांक 26 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
आज दिनांक 29 मई 2025 को समय लगभग 2:05 बजे पुलिस टीम ने छविराम को ग्राम गुरथना से 300 मीटर की दूरी पर ठा. रोशन सिंह स्मृति द्वार के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस (जो नाल में फंसा हुआ था) बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की है। थाना कांट पुलिस की इस सफलता की सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments