ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहाँपुर
जनपद शाहजहाँपुर में जघन्य अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अपराधियों को कठोर एवं शीघ्र सजा दिलाने के लिए मॉनीटरिंग सैल, थाना सदर बाजार पुलिस एवं अभियोजन विभाग ने संयुक्त रूप से प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप पाँच आरोपियों को 10 वर्ष की सश्रम कारावास तथा कुल 1,02,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
यह कार्रवाई श्री प्रशांत कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, और श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, तथा श्री अजय कुमार सहानी, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र के निर्देशन में, श्री राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व में, श्री देवेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्री प्रयांक जैन, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।
सजा प्राप्त अभियुक्तों के नाम और विवरण:
मुकदमा एवं सजा का विवरण:
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जघन्य अपराधों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा ऐसे अपराधियों को न्यायालय में प्रभावी तरीके से सजा दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments