ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर: जनपद प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आज रात 8:00 बजे से 8:10 बजे तक पूरे शाहजहांपुर जिले में पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।
प्रशासन ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस समयावधि में अपने घरों के सभी इलेक्ट्रिक स्विच बंद कर दें, खिड़की-दरवाजे अच्छी तरह से बंद रखें और किसी भी प्रकार की बाहरी या घर के भीतर की गतिविधियों से परहेज करें। सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है।
यह ब्लैकआउट किसी विशेष कारण से एहतियातन किया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। नागरिकों से संयम और सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments