ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
- नगर मजिस्ट्रेट व सीओ नगर के साथ मुख्य मार्गों पर किया निरीक्षण
- आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
- नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील
शाहजहांपुर, 25 मई। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ पैदल गश्त (रूट मार्च) किया। इस दौरान एसपी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य चौराहों व बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही लोगों को भी कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
एसपी ने यह भी सुनिश्चित किया कि आगामी पर्वों को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
रूट मार्च के दौरान एसपी ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
शहरवासियों ने पुलिस की इस मुहिम का स्वागत किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments